{"_id":"62813c2bb1f0520a8660f6a8","slug":"amrit-sarovar-yojana-beginning-of-beautification-work-of-19-ponds-rewari-news-rtk6467479168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सरोवर योजना: 19 तालाबों के सुंदरीकरण कार्य का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सरोवर योजना: 19 तालाबों के सुंदरीकरण कार्य का श्रीगणेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के आदेश पर जिले में 19 तालाबों को नया रूप देने के कार्य का श्रीगणेश शुरू हो गया है। सरकार का प्रयास है कि जिले के कुल 75 तालाबों को नया रूप देकर उसमें पानी भरा जाए। ताकि वर्षों से चल रही पानी की समस्या को खत्म किया जा सके।
गड्ढों में तब्दील हो चुके तालाबों को पुन: जीवित करने के लिए अभियान चलाया गया है। अभियान को अमृत सरोवर योजना का नाम दिया गया है। जिले में अगस्त 2023 तक 75 तालाबों का सुंदरीकरण किया जाना है, जिसमें 66 तालाब ग्रामीण क्षेत्र और नौ शहरी क्षेत्र के तालाबों को शामिल किया गया हैं। देखभाल के अभाव में अधिकांश तालाब अपने मूल स्वरूप को खो चुके थे तथा कुछ के हालात से बद से बदतर बने हुए थे। ऐसे में उनमें बारिश का पानी एकत्रित करने की संभावना भी क्षीण हो चुकी थी। अब इन तालाबों का सुंदरीकरण का कार्य शुरू होने से न केवल बारिश के पानी को संरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि लुप्त होती अपनी विरासत को संजोए रखने में भी मदद मिलेगी।
30 तालाबों का हो चुका है टेंडर
पंचायत विभाग की ओर से जिले में अगस्त 2023 तक 75 तालाबों का सुंदरीकरण व सुधारीकरण किया जाना है। 19 तालाबों का कार्य शुरू हो चुका है। साथ ही 30 तालाबों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन पर भी जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा पंचायत विभाग की ओर से बाकी 26 तालाबों की ड्राइंग तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
तालाबों पर ध्वजारोहण करने का कार्यक्रम
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर पर गांव के लोगों की सहभागिता के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश की आजादी में भागीदार रहे स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों के परिजनों सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं अमृत सरोवर के साथ पौधरोपण भी कराया जाएगा ताकि सरोवर के माध्यम से जल संरक्षण हो और पर्यावरण संरक्षण भी किया जा सके।
-------------
कोट
अमृत सरोवर योजना के तहत जिले में डेढ़ दर्जन के करीब तालाबों के सुंदरीकरण व सुधारीकरण का कार्य शुरू हो चुका है तथा ढाई दर्जन के लगभग तालाबों का टेंडर हो चुका है, जिन पर अगले माह से कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
- नरेंद्र गुलिया, कार्यकारी अभियंता पंचायत विभाग