{"_id":"6a036a6515a0b5718e09c2a2","slug":"amit-swami-to-deliver-lecture-at-international-conference-in-brazil-rewari-news-c-198-1-rew1003-238307-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में व्याख्यान देंगे अमित स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में व्याख्यान देंगे अमित स्वामी
Tue, 12 May 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 12 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
अमित स्वामी का फोटो।
रेवाड़ी। ब्राजील में होने वाले 53वें वार्षिक इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द फिलॉसफी ऑफ स्पोर्ट (आईएपीएस) सम्मेलन में रेवाड़ी के अमित स्वामी को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन 1 से 4 सितंबर तक यूनिवर्सिटी ऑफ साउ पाउलो में होगा।
अमित स्वामी वर्तमान में एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक होने के साथ-साथ आईएपीएस के सदस्य भी हैं। सम्मेलन में विश्वभर से खेल संगठनों के पदाधिकारी और आईएपीएस के सदस्य भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान अमित स्वामी खेलों का जीवन में महत्व विषय पर अपना व्याख्यान देंगे।
उनके व्याख्यान में खेलों के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। आईएपीएस के सचिव पीटर होपसीकर ने ई-मेल के माध्यम से अमित स्वामी को सम्मेलन में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े लोगों ने अमित स्वामी को बधाई दी है।