{"_id":"692b38a704277e0ab305afc8","slug":"amit-swami-awarded-the-medal-of-excellence-and-gold-medal-rewari-news-c-198-1-rew1001-229665-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अमित स्वामी मेडल ऑफ एक्सीलेंस और गोल्ड मेडल से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अमित स्वामी मेडल ऑफ एक्सीलेंस और गोल्ड मेडल से सम्मानित
विज्ञापन
रेवाड़ी। वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन ने यंगमेन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी को मेडल ऑफ एक्सीलेंस और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें तबलीसी जॉर्जिया में आयोजित मिस एवं मिस्टर ग्लोबल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रदान किया जाना था लेकिन निजी कारणों से वे इसमें शामिल नहीं हो सके। बाद में यह सम्मान फेडरेशन द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से भिजवाया गया।
अमित स्वामी लगभग 30 वर्षों से भारत और विश्व स्तर पर बॉडी बिल्डिंग व फिजीक स्पोर्ट्स के उत्थान, विकास, प्रचार-प्रसार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। खेल के हित में किए गए उनके निरंतर प्रयासों को देखते हुए फेडरेशन ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया है।
विज्ञापन
सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने इसे संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ साझा किया। इस अवसर पर हरचंद जांगड़ा, सोनू यादव, सुरेश कुमार, बाबी, संजय कुमार, चेतन, अजीत सिंह, ईश्वर पहलवान और संजय यादव मौजूद रहे। सभी ने अमित स्वामी को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं।