फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Amit and Priyanka top in 400 meter race

Rewari News: 400 मीटर दौड़ में अमित और प्रियंका अव्वल

Thu, 14 Mar 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Amit and Priyanka top in 400 meter race
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशनलाल पब्लिक कॉलेज में 35वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी जितेंद्र और विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रधान अमित गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने एवं डॉ. रामबीर सिंह ने कैप और बैज लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन सचिव डॉ. रामबीर सिंह ने बताया कि 400 मीटर पुरुष रेस में पहले स्थान पर बीए तीसरा सेमेस्टर से अमित, दूसरे स्थान पर बीएससी छठा सेमेस्टर से हिमांशु और तीसरे स्थान पर बीए दूसरे सेमेस्टर से हिमांशु रहा। 400 मीटर रेस में महिला में पहले स्थान पर प्रियंका बीए चौथा सेमेस्टर, दूसरे स्थान पर नैंसी बीए दूसरा सेमेस्टर तथा तीसरे स्थान पर पूजा बीए दूसरा सेमेस्टर से है। 100 मीटर महिला रेस में पहले स्थान पर प्रियंका, दूसरे स्थान पर पूर्ति और तीसरे स्थान पर साक्षी रहीं।
विज्ञापन



शॉटपुट वुमेन में खुशी ने मारी बाजी

शॉटपुट वुमेन में खुशी प्रथम, पूर्ति द्वितीय और साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में फाइनल में प्रियंका ने पहला, रुचि ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप फाइनल में किरीट प्रथम, हिमांशु द्वितीय और साहिल तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अमित प्रथम, हिमांशु द्वितीय और बीकॉम साहिल तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट मेन फाइनल में साहिल प्रथम, राकेश द्वितीय और बीए छठे सेमेस्टर से तुषार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर फाइनल दौड़ में प्रियंका ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन







1500 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर आया अमित


1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान अमित, दूसरा स्थान सोमबीर और तीसरा स्थान राहुल ने प्राप्त किया। नॉन टीचिंग स्टाफ दौड़ में सचिन ने पहला, गौरव ने दूसरा और अमित और कमलेश ने संयुक्त संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर टीचिंग महिला दौड़ में उर्मिला ने पहला, अन्नू यादव ने दूसरा और परवीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले साहिल को 5100 रुपये का पुरस्कार तथा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में तीसरा स्थान लेने वाले कपिल को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed