{"_id":"62fbae0cac956e1cbf143226","slug":"ambulance-overturned-in-rewari-of-haryana-female-patient-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: बेकाबू होकर एंबुलेंस पलटी, महिला मरीज की मौत, चालक सहित चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: बेकाबू होकर एंबुलेंस पलटी, महिला मरीज की मौत, चालक सहित चार लोग घायल
Tue, 16 Aug 2022 08:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 16 Aug 2022 08:17 PM IST
सार
हरियाणा के रेवाड़ी में एनएच-11 पर पाली फाटक के पास ये हादसा हुआ। हादसे के बाद काफी देर तक पांचों लोग एंबुलेंस में ही फंसे रहे। इस बीच वहां कुछ राहगीर पहुंचे, जिन्होंने पांचों को रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एनएच-11 पर पाली फाटक के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में महिला मरीज की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गांव पालड़ा की शांति देवी (70) की रविवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई।
कमर में ज्यादा दर्द होने पर शांति देवी का बेटा मित्रपाल और उसकी भाभी राधा उन्हें कुंड के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शांति देवी को रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया। निजी अस्पताल की एंबुलेंस का चालक और नर्स शांति देवी को लेकर रेवाड़ी के लिए निकले। बेटा मित्रपाल और उसकी भाभी राधा भी साथ थे।
विज्ञापन
मित्रपाल ने बताया कि चालक एंबुलेंस को बड़ी लापरवाही से चला रहा था। उन्होंने चालक को टोका, मगर उस पर कोई असर नहीं हुआ। जब एंबुलेंस रेवाड़ी-जैलसमेर हाईवे पर पाली फाटक के पास पहुंची तो बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद काफी देर तक पांचों लोग एंबुलेंस में ही फंसे रहे। इस बीच वहां कुछ राहगीर पहुंचे, जिन्होंने पांचों को एंबुलेंस से निकालकर अपनी गाड़ी से रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद खोल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शांति देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। खोल पुलिस ने शांति देवी के बेटे मित्रपाल की शिकायत पर आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।