फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   alleged pa dued for rape

पूर्व मंत्री के कथित पीए पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Aug 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
alleged pa dued for rape
शहर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने एक पूर्व मंत्री के कथित निजी पीए पर नौकरी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर निवासी एक महिला ने सोमवार को डीएसपी हेडक्वार्टर हंसराज को शिकायत दी शिकायत में बताया कि करीब पांच साल पहले वह एक पूर्व मंत्री के निवास पर नौकरी के लिए गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पूर्व मंत्री के कथित पीए शहर निवासी रवि से हो गई। पीड़िता का आरोप है कि रवि ने नौकरी के नाम लगाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह करीब पांच साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जन्माष्टमी से एक दिन पहले भी पीड़िता इस मामले की शिकायत लेकर एसपी नाजनीन भसीन के पास पहुंची थी, लेकिन छुट्टी का दिन होने के कारण उसकी मुलाकात एसपी से नहीं हो पाई थी। सोमवार को एक बार फिर वह जिला सचिवालय पहुंची और डीएसपी हेडक्वार्टर हंसराज बिश्नोई को अपनी शिकायत दी। डीएसपी ने शिकायत को महिला थाना भेज दिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ कांता देवी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed