फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Allegation of pearl millet procurement at prices below MSP

Rewari News: एमएसपी से कम कीमत पर बाजरा खरीद का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Allegation of pearl millet procurement at prices below MSP
रेवाड़ी। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने मंडी में बाजरा की खरीद एमएसपी रेट पर न होने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने बताया कि मंडी में घोषित एमएसपी 2900 रुपये प्रति क्विंटल से कम पर बाजरा की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को तय मूल्य पर ही खरीद करनी चाहिए।
विज्ञापन

मंच ने मंडी में किसानों के लिए पेयजल, शौचालय और खान-पान जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही प्रदेश की अनाज मंडियों में खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए सिविल सोसायटी, कृषि एवं मार्केटिंग बोर्ड तथा विजिलेंस की संयुक्त टीम तैनात करने का सुझाव दिया। मंच की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा गया है। बैठक में महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, दयाराम आर्य, नंदलाल यादव और राजीव कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed