फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   All seats in trains will be full till 15th July

Rewari News: ट्रेनों में 15 जुलाई तक सभी सीटें फुल

Wed, 29 May 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 29 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
All seats in trains will be full till 15th July
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे अभिभावकों के साथ टूर पर जा रहे हैं जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। गर्मी में लोगों की पहली पसंद हिल स्टेशन की यात्रा है। ऐसे में रेवाड़ी के रास्ते से हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जाने वाली ट्रेनों में 15 जुलाई तक सीटें वेटिंग में हैं।
ऐसे में अगर कोई ट्रेन के माध्यम से हिल स्टेशन जाना भी चाहता है तो उसके लिए काफी समस्या है। सप्ताह में सोमवार, वीरवार ओर शनिवार चलने वाली गाड़ी संख्या 19609 उदयपुर सिटी योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में 15 जुलाई तक टिकट वेटिंग में है। रोजाना चलने वाली गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस में भी 15 जुलाई तक टिकट नहीं है। गाड़ी संख्या 19565 ओखा से चलकर देहरादून जाने वाली यह ट्रेन साप्ताहिक ट्रेन है। सप्ताह में शुक्रवार के दिन ही चलती है। इस ट्रेन में भी वेटिंग काफी लंबी है। 15 जुलाई तक इस ट्रेन में बिल्कुल भी टिकट नहीं है। यह केवल एक ऐसी ट्रेन है जो देहरादून तक जाती है।
विज्ञापन

विशेष ट्रेन में भी नहीं मिल रहा टिकट : गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने साबरमती-हरिद्वार-साबरमती (5 ट्रिप) द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। ये ट्रेन वाया रेवाड़ी-गुरुग्राम होकर चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 मई से 14 जून तक साबरमती से प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 19.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार स्पेशल ट्रेन 1 जून से 15 जून तक हरिद्वार से प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को 21.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। ट्रेन में 2 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे। इस ट्रेन में केवल स्लीपर की ही टिकट मिल रही है। एसी की सीट वेटिंग में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed