फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   All organizations will write letters to PM-CM regarding metro project

Rewari News: मेट्रो परियोजना को लेकर सभी संगठन पीएम-सीएम को लिखेंगे पत्र

Tue, 02 Apr 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
All organizations will write letters to PM-CM regarding metro project
रेवाड़ी। शहर के आंबेडकर चौक स्थित श्रीकृष्ण भवन में जागरूक नागरिकों के साथ कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों की बैठक हुई। यह मेट्रो अभियान को लेकर तीसरी बैठक थी। इसकी अध्यक्षता दक्षिण हरियाणा विकास लोक मंच के महासचिव प्रो. आरएस यादव ने की। सभी संगठन अपने स्तर पर निर्धारित लक्ष्य तय कर पीएम-सीएम को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

सभी संगठन एवं जागरूक नागरिक अपने स्थानों पर बैनर लगाएंगे। शहर के प्रमुख बाजारों से इस मुददे पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। चुनाव में वोट के लिए आने वाले सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, उम्मीदवारों से मेट्रो को लेकर बात होगी। मानेसर से लेकर बावल तक नेशनल हाइवे पर प्रमुख स्थानों पर टेंट लगाकर लोगों को पीएम एवं सीएम के नाम पत्र भेजने के लिए अनुरोध किया जाएगा। शहर के प्रमुख स्थानों एवं नेशनल हाइवे पर बैनर एवं होर्डिंग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर स्लोगन एवं अन्य सकारात्मक भावों से प्रचार कर लोगों को इस मुद्दे पर जागृत किया जाएगा। बैठक में यादव कल्याण सभा के अध्यक्ष रामबीर यादव, अमनगनी सोसायटी के एमडी त्रिलोक शर्मा, जीयो गीता रेवाड़ी के संयोजक नवीन अरोड़ा, रोटरी क्लब के प्रधान मनोज यादव, साध्वी पुष्पा शास्त्री, लघु उद्योग भारती रेवाड़ी के जिला संयोजक संजय डाटा, आरसीसीआई रेवाड़ी के सचिव कृष्ण यादव, सेक्टर तीन आरडब्ल्यू के पूर्व प्रधान सर्वसुख यादव, वर्तमान प्रधान यशपाल यादव, पर्यावरणविद एवं कर्मचारी नेता कमल यादव आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed