फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   All four accused arrested in case of blackmail

Rewari News: ब्लैकमेल करने के मामले में चारो आरोपी काबू

Mon, 16 Jan 2023 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
All four accused arrested in case of blackmail
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एक युवक की अश्लील फोटो बनाकर 1 लाख 79 हजार रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर कराने के मामले में आरोपी महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव गांव मुडान निवासी महेश, मनीष व गांव चेलावास निवासी नफे सिंह के रूप में हुई है। पत्रकारवार्ता में डीएसपी अमित भाटिया ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के गांव बाघोत निवासी रामबीर ने 14 जनवरी को मामले में शिकायत दी थी। इस पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मॉडल टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थी। मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक साजिश के तहत आरोपियों ने रामबीर को अपने जाल में फंसाया था। पुलिस आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लेगी। इस दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपियों ने और भी किसी से इस तरह रुपयों की वसूली तो नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed