फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ala Hazrat Express train arrived three hours late

Rewari News: तीन घंटे देरी से पहुंची आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन

Thu, 26 Dec 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ala Hazrat Express train arrived three hours late
फोटो: 10रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दोपहर के समय का दृश्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कोहरे के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। प्रतिदिन ट्रेनें विलंबित होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। वीरवार को आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन 3 घंटे की देरी से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन के रेवाड़ी पहुंचने का समय दोपहर 2:7 बजे है लेकिन यह ट्रेन शाम 5:17 बजे पहुंची। करीब 3 घंटे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
वहीं, शालीमार मालानी एक्सप्रेस करीब 1 घंटा की देरी से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार रानीखेत, जिम कॉर्बेट, पूजा एक्सप्रेस ट्रेन आधा घंटा देरी से आईं। पिछले दिनों वंदे भारत ट्रेन भी करीब आधा घंटा देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यात्रियों को ठंड के मौसम में हर साल असुविधा झेलनी पड़ती है। इसके लिए रेलवे की तरफ से कई कदम उठाए जाते हैं, लेकिन कोहरे के कारण ट्रेनें प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कई रेलखंड ऐसे होते हैं जहां पर कोहरा काफी अधिक रहता है। ऐसे में ट्रेनों की गति धीमी करनी पड़ती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कोहरे की अधिकता वाले रेलखंडों में गाड़ियां देरी से संचालित हो सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि यात्रा शुरू करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति देखकर ही जाएं। फिलहाल सर्दियों के मौसम में कोहरे की अधिकता के दौरान गाड़ी संचालन में संरक्षा एवं सुरक्षा को देखते उत्तर पश्चिम रेलवे पर विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि असुविधा ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed