फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ajitnath House tops in inter-house speech competition

Rewari News: अंतर्सदनीय भाषण प्रतियोगिता में अजितनाथ सदन अव्वल

Fri, 15 Aug 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ajitnath House tops in inter-house speech competition
फोटो : 11अंतर्सदन भाषण प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के साथ​ शिक्षकगण। स्रोत : संस्थ
रेवाड़ी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की व्याख्यान माला के प्रमुख बिंदु आत्मबोध से विश्वबोध पर अंतर्सदन हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सर्कुलर रोड के पास किया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में इस विषय में अजित नाथ सदन का दबदबा रहा जबकि मातृभाषा विषय पर आधारित प्रतियोगिता में महावीर सदन अव्वल रहा।
विज्ञापन


हिंदी विभागाध्यक्ष एवं साहित्य परिषद् प्रभारी गोपाल शर्मा वशिष्ठ ने बताया कि साहित्य परिषद् की ओर से देश भर में चलाई जा रही व्याख्यान माला के प्रमुख बिंदु आत्मबोध से विश्वबोध भाषण प्रतियोगिता में छाया रहा। प्रतियोगिता में अजितनाथ सदन के नतांश ने पहला, महावीर सदन के रक्षित ने दूसरा तथा आदिनाथ सदन के सक्षम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मातृभाषा में शिक्षा की उपयोगिता विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में महावीर सदन शिल्पा ने पहला, अजितनाथ सदन की जिज्ञासा ने दूसरा व पाश्वनाथ सदन के रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में शामिल गोपाल शर्मा, कुमुद शर्मा व नीतू अरोड़ा ने परिणाम घोषित किया। इस मौके पर हिंदी शिक्षिका लता मेहंदीरत्ता, गतिविधि प्रभारी लीना मखीजा का योगदान रहा। मंच संचालन विद्यालय छात्र समिति की महासचिव विधि सिंह एवं साहित्यिक सचिव मोक्षी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed