Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Air became poisonous, AQI crossed 250

Rewari News: जहरीली हुई हवा, एक्यूआई पहुंचा 250 पार

Wed, 06 Nov 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Nov 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Air became poisonous, AQI crossed 250
रेवाड़ी। जिले की हवा लगातार अब जहरीली होती जा रही है। बुधवार को अधिकतम एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 252 दर्ज किया गया। पूरे दिन प्रदूषण की आसमान में एक चादर सी बनी रही, इससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आकाश में हल्के बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक प्रदूषण का स्तर 200 से 300 के बीच में दर्ज किया गया। हवा जहरीली होने से गंभीर बीमारी होने का भी खतरा बना रहता है।
वहीं, मंगलवार को अधिकतम एक्यूआई 322 दर्ज किया गया था जोकि इस सीजन का सबसे ज्यादा था। इस सप्ताह की शुरुआत बढ़ते प्रदूषण के साथ हुई थी।सोमवार को प्रदूषण का स्तर 249 दर्ज किया गया था। ऐसा ही चलता रहा तो ग्रैप की पाबंदी फिर से लागू हो सकती है। बता दें कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के कारण एनसीआर एक बार फिर से गैर चैंबर बन गया है। दीपावली के दिन हुई पटाखेबाजी से भी हालत काफी बिगड़े हैं। आने वाले दिनों में भी हालात बिगड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ता प्रदूषण सेहत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण स्थितियां पैदा कर सकता है, इसलिए बचाव के उपाय करते रहना सभी के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


---------

केवल दो दिन एक्यूआई था 200 से कम

बता दें कि केवल 2 दिन ही जिले को प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिली थी। दो और तीन नवंबर को प्रदूषण का स्तर 200 के नीचे दर्ज किया गया था। अब उसके बाद लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदूषण बढ़ने से होती हैं यह समस्याएं:

वायु प्रदूषण बढ़ने से तमाम तरह की दिक्कतें होती हैं। अधिक खांसी आने, नाक और गले में जलन होने, सांस लेते समय तकलीफ, घर से बाहर सांस फूलने, अस्थमा अटैक या सीओपीडी के लक्षण बढ़ने की समस्या होती है।

इन बातों का रखें ध्यान:

- अपने वाहनों के इंजनों को ठीक से ट्यून करके रखें।
- वाहनों में टायर का उचित दबाव बनाए रखें।
- अपने वाहन का पीयूसी प्रमाणपत्र रखें।
- लाल बत्ती पर इंजन बंद कर दें।
- वाहन के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हाइब्रिड वाहनों या ईवी को प्राथमिकता दें।
- खुले स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं व निस्तारित न करें।
- अधिक से अधिक पौधे लगाएं


पिछले एक सप्ताह के दौक्न क्या रही स्थिति:
दिन एक्यूआई

1 नवंबर 257
2 नवंबर 168
3 नवंबर 166
4 नवंबर 252
5 नवंबर 322
6 नवंबर 252



जहां पर हमें मालूम चल रहा है कि बड़े स्तर पर कूड़ा जलाया जा रहा है, हम वहां नोटिस दे रहे हैं।
जागरूक होकर ही प्रदूषण को कम किया जा सकता है। लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें। खुले में कूड़ा ना जलाएं।

हरीश, एसडीओ, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed