फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   aims

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एक बार फिर अलापा मसानी बैराज में एम्स निर्माण का राग, समिति में रोष

Sat, 20 Jul 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
aims
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एक फिर मसानी बैराज में एम्स का निर्माण का राग अलापा है। उन्होंने शुक्रवार को रामपुरा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मसानी में एम्स के निर्माण की संभावनाओं पर स्टडी की जा सकती है, लेकिन पहले प्रयास है मनेठी में ही एम्स का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि मसानी में करीब 17 सौ एकड़ जमीन है जो वन विभाग को ट्रांसफर हो चुकी है। उसमें से ढाई सौ एकड़ जमीन ली जा सकती है। मसानी बैराज में एम्स के निर्माण में नदी के बहाव की कोई दिक्कत नहीं है। उधर मनेठी एम्स संघर्ष समिति के सदस्यों में मसानी बैराज में एम्स के निर्माण की संभावनाओं की स्टडी किए जाने के बयान से नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

वन सलाहकार समिति की नामंजूरी के बाद मचा घमासान
गांव मनेठी में प्रस्तावित एम्स के निर्माण को लेकर वन सलाहकार समिति की नामंजूरी के बाद से नेताओं, ग्रामीणों व अधिकारियों के बीच घमासन मचा हुआ है। इस सबके बीच केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से मसानी बैराज में एम्स की संभावना जताने के बाद एम्स संघर्ष समिति ने भी आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर ली। जबकि मनेठी में एम्स के निर्माण के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा ही ठोस रूप से पैरवी की गई थी।
विज्ञापन

चार अगस्त को ग्रामीण भरेंगे जेल
मनेठी में प्रस्तावित एम्स के निर्माण के लिए 26 जुलाई से पहले एम्स का शिलान्यास नहीं किया गया तो संघर्ष समिति के आह्वान ग्रामीण आंदोलन की शुरूआत करते हुए जेल भरो आंदोलन करेंगे। आंदोलन की कामयाब बनाने के लिए समिति सदस्यों ने ग्रामीणों से जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनेठी में एम्स नहीं तो चुनावों में भुगतेंगे परिणाम
लोकसभा चुनावों से पूर्व मनेठी में एम्स के निर्माण की घोषणा का ही परिणाम था कि बावल विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर सरकार का साथ दिया था। लेकिन एम्स के निर्माण में रुकावट के बाद से विधानसभा क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। ऐसे में यदि एम्स को मनेठी की बजाए मसानी या कहीं ओर स्थानांतरित किया जाता है तो अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है।
सबसे ज्यादा असर बावल विधानसभा पर
भाजपा की टिकट पर पहली बार विधायक बने डॉ. बनवारी लाल राज्य मंत्री हैं। राव इंद्रजीत समर्थक होने के चलते बीते दिनों एक कार्यक्रम में राव डॉ. बनवारी के लिए टिकट की पैरवी करने की बात कह चुके हैं। ऐसे में यदि विधानसभा चुनाव से पहले मनेठी में एम्स का शिलान्यास नहीं हुआ तो इसका सबसे ज्यादा खामियाजा बावल के भाजपा विधायक को झेलना पड़ सकता है।

मनेठी एम्स की नामंजूरी किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं
एम्स के निर्माण के लिए मनेठी सबसे उपयुक्त स्थान है। जमीन भी ग्राम पंचायत की है। ऐसे में रुकावट डालना क्षेत्र के ग्रामीणों की भावना के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। ग्रामीण इसे किसी भी सुरत में बरदाश्त नहीं करेंगे। पहले की भांति ग्रामीण अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
-श्योताज यादव, प्रधान एम्स संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed