फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   aims,civic issuse,Rewari News

किसानों को 50 लाख का मुआवजा देकर जमीन कब्जे में ले सरकार

Sun, 15 Nov 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
aims,civic issuse,Rewari News
पांच साल से लंबित एम्स शिलान्यास में तेजी लाने के लिए रविवार को एम्स संघर्ष समिति की ओर से आपात बैठक कर किसानों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग रखी गई। समिति की बैठक में कहा गया कि सरकार को निर्माण शुरू करने के लिए जल्द से जल्द जमीन को कब्जे में लेकर किसानों को 50 लाख रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार 25 लाख रुपये कलेक्टर रेट व इसके साथ 5 लाख रुपये देने को तैयार है, लेकिन किसान 50 से कम पर तैयार नहीं है। इसको देखते हुए प्रशासन की ओर से एम्स निर्माण के लिए दूसरे स्थान के चयन का काम शुरू कर दिया गया है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्योताज सिंह ने कहा कि इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा, वहीं रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व रोहतक के सांसदों को भी ज्ञापन देकर जल्द निर्माण की मांग की जाएगी। वहीं, छह दिसंबर को भी एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में मास्टर लक्ष्मण सिंह, सुरेश कुमार, आजाद सिंह नांधा, वीपी यादव, कामरेड राजेंद्र सिंह, एचडी यादव व ओमप्रकाश सैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed