फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'AIIMS to be built in Majra will create employment along with health services'

‘माजरा में बनने वाला एम्स स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रोजगार सृजित करेगा’

Tue, 21 Dec 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
'AIIMS to be built in Majra will create employment along with health services'
रेवाड़ी में माजरा एम्स निर्माण प्रक्रिया के मद्देनजर अधिकारियों व समिति पदाधिकारियों के साथ बै? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। एम्स निर्माण प्रक्रिया के मद्देनजर डीसी ने सोमवार को अधिकारियों और ग्रामीणों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहाकि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तारीकरण में माजरा गांव की भूमि पर बनने वाला अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान-एम्स जिला सहित हरियाणा व राजस्थान के लोगों के लिए सहयोगी रहेगा। यह सेवाओं के साथ रोजगार भी सृजित करेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ ही जिला प्रशासन माजरा गांव में एम्स निर्माण प्रक्रिया को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।
विज्ञापन

डीसी यशेंद्र सिंह ने कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ दी माजरा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी के पदाधिकारियों सहित एम्स निर्माण सहयोग समिति के लोगों से बातचीत की और प्रशासनिक व्यवस्था के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करने में सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। समिति के पदाधिकारियों व माजरा गांव के लोगों ने सरकार व प्रशासन की ओर से एम्स निर्माण कार्य में निभाई जा रही जिम्मेदारी की सराहना की।
विज्ञापन

एम्स निर्माण प्रक्रिया के अंतर्गत आने वाले कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करते हुए कार्य पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम रविंद्र यादव, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीटीपी धर्मवीर सिंह सहित माजरा गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
एम्स आगमन का एम्स निर्माण सहयोग समिति ने किया स्वागत
माजरा कोऑपरेटिव सोसायटी के प्रधान जगदीश सिंह का कहना है कि माजरा में एम्स जैसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान का आगमन विकास की दृष्टि से भी अहम रहेगा। कोषाध्यक्ष दिलबाग सिंह, सह कोषाध्यक्ष विपिन यादव, सहसचिव नरेश कुमार, उप प्रधान मंजीत सिंह व जितेंद्र कुमार का कहना है कि एम्स के निर्माण से राजस्थान के नीमराना, बहरोड़, झूंझूनू व हरियाणा के नारनौल, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर सहित माजरा के आस-पास के क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में लाभांवित होंगे और इसके बनने से माजरा गांव राष्ट्रीय पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान कायम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed