रेवाड़ी। एम्स संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को अध्यक्ष कैलाश चंद की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में डीआरओ को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार को माजरा एम्स में ओवरब्रिज निर्माण शीघ्र शुरू करवाने, ओपीडी शुरू करवाने और एमबीबीएस कक्षा तुरंत शुरू करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन देने के दौरान समिति के सदस्यों और ग्रामीण नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद थी। इस दौरान समिति ने कहा कि माजरा एम्स में सुविधाओं का शीघ्र विकास आवश्यक है और इस दिशा में सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, मास्टर लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश सैन, मनोज यादव, धर्मवीर बलडोदिया सहित कई वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी मौजूद रहे।