{"_id":"6001d6bc8ebc3e31cb149dbb","slug":"ahmdabad-rishikesh-delhi-sray-train-rewari-news-rtk5910596120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद-ऋषिकेश व दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर तक दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद-ऋषिकेश व दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर तक दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी के मद्देनजर रेलवे द्वारा अजमेर-ऋषिकेश-अहमदाबाद स्पेशल गाड़ी नंबर 09031 व 09032 एवं गाड़ी संख्या 02993 व 02994 दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल को 16 व 17 जनवरी से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार रेवाड़ी से दिल्ली, जयपुर और अजमेर के बीच विद्युत चलित रेलगाड़ियां दौड़ेंगी। इसके लिए रेलवे की ओर से सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इन रूटों पर विद्युतीय रेलगाड़ियों के संचालन में देरी हुई है, लेकिन अब इस दिशा में काफी प्रगति हुई है।
सिर्फ घंटे में तय होगी दिल्ली-रेवाड़ी की दूरी
बता दें कि विद्युतीय संचालन के बाद रेवाड़ी से दिल्ली तक की दूरी करीब एक घंटे में तय होगी। अभी करीब दो घंटे का समय लगता है। विद्युतीकरण प्रक्रिया सुचारु होने के बाद यात्रियों को कम समय में यात्रा पूरी करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
कई राज्यों के लोगों को होगा फायदा
रेलवे द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से रेवाड़ी होते हुए अलवर-जयपुर तथा नारनौल-फुलेरा सहित दो ट्रैक से होते हुए अजमेर तक प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। पिछले माह 29 नवंबर को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने अलवर के ढिंगवड़ा स्टेशन से इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
ये ट्रेनें दौड़ेंगी 16 और 17 जनवरी से
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 16 जनवरी को ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी अजमेर तक विद्युत रेल सेवा के रूप में संचालित की जाएगी। इसी प्रकार अहमदाबाद से रवाना होकर 17 जनवरी को अजमेर पहुंचेगी। अजमेर से यह ट्रेन ऋषिकेश इलेक्ट्रिक रेल सेवा के रूप में संचालित की जाएगी। इसी प्रकार 16 जनवरी से दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर स्पेशल इलेक्ट्रिक रेल सेवा के रूप संचालित की जाएगी। इसी क्रम में 19 जनवरी को उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी इलेक्ट्रिक इंजन के माध्यम से संचालित की जाएगी।