फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ahirwal's military tradition is a testimony to patriotism and spirit of sacrifice: Captain Ajay

अहीरवाल की सैन्य परंपरा, देशभक्ति और बलिदानी भावना का प्रमाण : कैप्टन अजय

Wed, 19 Nov 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ahirwal's military tradition is a testimony to patriotism and spirit of sacrifice: Captain Ajay
फोटो: 16रेवाड़ी। शहर के रेजांगला शहीदी पार्क में वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते पूर्व मंत्
रेवाड़ी। रेजांगला शौर्य दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और साथियों के साथ गढ़ी बोलनी रोड स्थित रेजांगला शहीदी पार्क पहुंचकर 1962 के भारत-चीन युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि 18 नवंबर 1962 की दिवाली की रात लड़ी गई रेजांगला की लड़ाई भारतीय इतिहास की सबसे वीरतापूर्ण लड़ाइयों में से एक है। उन्होंने बताया कि लद्दाख की चुशुल घाटी की रक्षा करते हुए भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों ने मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में चीन के 1,300 से अधिक सैनिकों का मुकाबला किया और अंत तक लड़ते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर उस रात अहीरवाल के इन वीर सपूतों ने अपनी जान पर खेलकर मोर्चा न संभाला होता तो चीन का लद्दाख पर कब्जा होना तय था लेकिन हमारे जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक युद्ध किया। जब गोलियां खत्म हो गई तब भी उन्होंने राइफलों के बट और पत्थरों से दुश्मन को मारा। यह शौर्य आज भी दुनिया के सैन्य इतिहास में अद्वितीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि 120 वीरों में से 114 जवान केवल रेवाड़ी क्षेत्र के थे जो अहीरवाल की सैन्य परंपरा, देशभक्ति और बलिदानी भावना का प्रमाण है। कांग्रेस शासनकाल में उनके प्रयासों से रेवाड़ी में रेजांगला शहीदी पार्क एवं वॉर म्यूज़ियम का निर्माण कराया गया था ताकि आने वाली पीढ़ियां इन वीर जवानों के योगदान को समझ सकें और उनसे प्रेरणा ले सकें।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष ग्रामीण सुभाष छावड़ी, शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष सीमा धमीजा, एससी विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, पार्षद मोनू राव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed