फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Agriculture Minister gave instructions for arranging rags and fodder for animals

कृषि मंत्री ने पशुओं के लिए तूड़े व चारे की व्यवस्था के दिए निर्देश

Tue, 26 Apr 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister gave instructions for arranging rags and fodder for animals
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने प्रदेश की गोशालाओं में पशुओं के लिए तूड़े व चारे की सुचारु व्यवस्था को लेकर मंगलवार को रेवाड़ी सहित चार जिलों के उपायुक्तों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से गोशालाओं में गायों के लिए चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। ताकि चारे के अभाव में पशु भूखे न रहें।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गोशालाओं में चारे की व्यवस्था को लेकर गंभीर हैं । इस बारे पूरी निगरानी कर रहे हैं। भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ तथा रेवाड़ी में गेहूं का उत्पादन कम हुआ है। इसी कारण चारे की कमी हो सकती है। ऐसे में अधिकारी स्वयं गोशालाओं में जाकर चारे की स्थिति का पता लगाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक दूसरे जिले में चारा ले जाने पर कोई पाबंदी नहीं है। इस बारे में जल्द ही सभी जिलों को निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चारा दूसरे राज्यों में ले जाने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी गोशाला में जुलाई तक की चारे की व्यवस्था होनी जरूरी है। सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि किसी भी गोशाला में चारे की कमी न रहे।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने निर्देश दिए हुए कहा कि देहात में काफी गोचर भूमि है उस भूमि पर हरा चारा उगाने की व्यवस्था की जाए। ताकि पशुओं के लिए हरे चारे की कोई कमी न रहे। उन्होंने समाज सेवी लोगों का आह्वान किया कि वे अपनी इच्छानुसार गौशालाओं में पशुओं के लिए हरे चारे की कमी को पूरा करने के सहयोग करने के लिए आएं ताकि पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी यशेन्द सिंह ने वीसी के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल को बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गेहूं की पैदावार कम होने के कारण इस बार पशुओं के चारे की कमी बनी हुई। जिला प्रशासन द्वारा पशुओं के लिए चारे की कमी न हो इसके लिए जिला प्रशासन रेवाड़ी ने जिले में 7 नाके बनाए हुए हैं, जिनमें जयसिंहपुर खेड़ा बोर्डर, गढ़ी बोलनी, आकेड़ा, 75 फुटा रोड़, नंदरामपुर बास रोड, कुण्ड-माढ़ण रोड व कनुका बोर्डर पर लगाए गए हैं। इन नाकों पर डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है जो 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहे। इस दौरान वीसी में सीटीएम देवेन्द्र शर्मा, डीआरओ राकेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीएसपी हंसराज, सचिव मार्केट कमेटी नरेन्द्र कुमार, एसडीओ कृषि दीपक यादव, उप-निदेशक पशुपालन उपस्थित रहे।

तूड़ी व चारे को प्रदेश से बाहर बेचने वालों को नहीं जाएगा बख्शा
डीसी ने कृषि मंत्री जेपी दलाल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों की रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण रूप से पालन की जाएगी और तूड़ी व चारे को प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों में बेचने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिले में नाके बनाए हुए हैं एवं धारा 144 भी लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर तूड़ी व चारे का निर्यात करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में तूड़ी व चारे का निर्यात न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed