फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Agricultural scientists gave information about new technology to farmers

Rewari News: कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी नई तकनीक की जानकारी

Fri, 13 Jun 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Agricultural scientists gave information about new technology to farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत छह गांवों में किसानों को लाभकारी योजनाओं और नई कृषि तकनीक की जानकारी दी गई।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. कपूर सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों तक कृषि की विकसित तकनीकों व सरकारी योजनाओं की सही जानकारी देना है। ताकि वे उनका लाभ लेकर अपनी आमदनी बढ़ा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र बावल, कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग और बागवानी विभाग की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों ने गांव कोनसीवास, ततारपुर खालसा, जीतपुरा, बिहारीपुर, अहमदपुर पड़तल, माढिय़ा खुर्द में किसानों को जागरूक किया। कृषि अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद कर रहे हैं।

किसानों को फसल विविधिकरण, प्राकृतिक खेती, ड्रिप सिंचाई, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र तथा खरीफ फसलों की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी जा रही है। गांव स्तर पर किसान गोष्ठियों द्वारा पोस्टर, पंफलेट के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed