फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Agrasen Welfare Board should be formed in Haryana also: Nitesh

हरियाणा में भी अग्रसेन कल्याण बोर्ड का हो गठन: नितेश

Wed, 11 Oct 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Agrasen Welfare Board should be formed in Haryana also: Nitesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा इकाई) एडवोकेट नितेश अग्रवाल के नेतृत्व में डीडीपीओ एचपी बंसल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हरियाणा में भी अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की गई है।

जिलाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा इकाई) एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में यह मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत सभी जिलों से जिला अध्यक्ष व टीम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जा रहा है। उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा इस ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मांग करता है कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए ताकि वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों का जायजा लेकर वैश्य समाज की बेहतरी के लिए सरकार को सुझाव दिए जा सके। प्रदेश सरकार इस बोर्ड के माध्यम से प्रमाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा इनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए काम कर सके। इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट मोहित जैन, नवीन सिंघल, अशोक गोयल, चंद्रमोहन गुप्ता, जितेश अग्रवाल व हितेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed