{"_id":"6a971bdf92d8f2b6860b2d1e","slug":"agniveer-recruitment-rally-at-bhim-stadium-bhiwani-from-september-2-to-15-rewari-news-c-198-1-sroh1010-244708-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भीम स्टेडियम भिवानी में अग्निवीर भर्ती रैली 2 से 15 सितंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भीम स्टेडियम भिवानी में अग्निवीर भर्ती रैली 2 से 15 सितंबर तक
Wed, 02 Sep 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भीम स्टेडियम भिवानी में दो से 15 सितंबर तक होने वाली सेना भर्ती रैली के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। अभ्यर्थी अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर दौड़ में तिथि-वार अलग-अलग श्रेणी में भाग लेंगे।
निदेशक (स्टेट्स), मुख्यालय अंबाला सेना भर्ती कार्यालय से कर्नल बीआर शेखावत ने भर्ती रैली में आए सेना के अधिकारियों एवं सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि फौज का अनुशासन पहली प्राथमिकता है। सभी को अनुशासन के साथ अपनी कर्तव्य का निर्वहन पूरी पारदर्शिता के साथ करना है।
कर्नल बीआर शेखावत ने बताया कि अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह चार बजे प्रतिदिन किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर दौड़ में तिथि-वार अलग-अलग श्रेणी में भाग लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी ने भर्ती के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के सभी ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण 7,138 उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली भीम स्टेडियम में 2 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।