फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Age limit for hemophilia and thalassemia victims removed for pension

Rewari News: पेंशन के लिए हीमोफीलिया और थैलीसीमिया पीड़ितों की आयु सीमा समाप्त

Tue, 28 Jan 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Age limit for hemophilia and thalassemia victims removed for pension
फोटो : 18 स्वास्थ्य मंत्री, आरती सिंह राव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हीमोफीलिया और थैलीसीमिया से पीड़ित लोगों को दी जाने वाली पेंशन के लिए आयु सीमा समाप्त कर दी गई है। यह जानकारी हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को सस्ता और सुलभ इलाज देने के लिए प्रयासरत है। पिछले 100 दिनों में वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य को लेकर अनेक खास निर्णय लिए हैं। बताया कि अब हीमोफीलिया और थैलीसीमिया से पीड़ित लोगों को दी जाने वाली पेंशन के लिए 18 वर्ष की आयु सीमा को समाप्त कर दिया गया है। दोनों बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को 3 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी, यह पेंशन किसी भी अन्य पेंशन के अतिरिक्त होगी।
विज्ञापन


आरती सिंह राव ने आगे बताया कि वर्तमान सरकार ने 18 अक्तूबर 2024 को राज्य में किडनी के रोग से पीड़ितों को मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं प्रदान करने की शुरुआत कर दी है। मात्र 3 माह में ही इस स्वास्थ्य -सुविधा का करीब 20 हजार लोग लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नारनौल में 6.57 करोड़ रुपये की लागत से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया गया है। रेवाड़ी के बोहतवास अहीर में पीएचसी का निर्माण 6.80 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 83 उप-स्वास्थ्य केंद्रों व 22 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, इसीलिए प्रदेश सरकार अपने लोगों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में आमूल-चूल सुधार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed