फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After two days of rain, the sun came out and troubled me.

Rewari News: दो दिन बारिश के बाद निकली धूप ने किया परेशान

Wed, 14 Aug 2024 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
After two days of rain, the sun came out and troubled me.
फोटो: 18रेवाड़ी। आसमान में छाए बादल। संवाद
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद तेज धूप निकलने से एक बार फिर गर्मी व उमस से लोग परेशान दिखे। दो दिन दिन पहले बारिश होने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बढ़ते तापमान ने उमस का माहौल बना रहने से आमजन की परेशानियां बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का असर नगर में लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर भी पड़ा है। ऐसे मौसम के चलते स्थानीय बाजारों, मंडियों में काफी कम लोग खरीददारी के लिए आ रहे हैं। बाजारों में शाम के समय ही खरीदार दिखाई दे रहे है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले तीन-चार रोज के दौरान जिले में मौसम ऐसे ही परिवर्तनशील रहने की संभावना है इस दौरान कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं धूप होने के आसार हैं।
विज्ञापन

-------
पेयजल पदार्थों की बढ़ी मांग
एकाएक मौसम में उमस के चलते मंगलवार को शहर के चौक-चौराहों पर लगे आइसक्रीम, कुल्फी, कोल्ड ड्रिंक्स, शिकंजी, गन्ना के जूस, फलों के जूस की दुकान पर काफी भीड़ देखी गई। इसके साथ ही लोग पार्कों में पेड़ों के नीचे बैठकर गर्मी, उमस से निजात पाने का प्रयास करते दिखाई दिए। शाम को पार्कों के बाहर बड़ी संख्या में खाने-पीने के सामान की स्टालें व उन पर लगी भीड़ से मेले जैसा दृश्य दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सेहत पर दें अधिक ध्यान: डॉ. मनीष
मौसम में आ रहे बदलाव, तापमान में उतार, चढ़ाव के चलते इन दिनों जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की संक्रामक, वायरस से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैलती जा रही हैं। लोगों को अपनी सेहत पर इस समय अधिक ध्यान देने की जरूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed