फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After two days, farmers gathered in the grain market with millet

Rewari News: दो दिन बाद अनाज मंडी में बाजरा लेकर उमड़े किसान

Tue, 08 Oct 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
After two days, farmers gathered in the grain market with millet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जिले की रेवाड़ी, बावल और कोसली की अनाज मंडियों में सोमवार को बाजरे की बड़े पैमाने पर आवक हुई। गेटपास के लिए किसानों के लिए लंबी कतार लगी रही। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार के चलते जाम की स्थिति बनी रही।
अनाज मंडी के बाहर रोड पर सोमवार को सुबह से ही बाजरे से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लंबी कतार लगी रही। बाजरा बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसानों के ट्रैक्टर लेकर पहुंचने से अनाज मंडी में पूरे दिन जाम से अव्यवस्था फैल गई। अनाज मंडी के गेट पर गेटपास कटवाने के लिए किसानों की कतार लगी रही। अनाज मंडी के गेट पर लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस पूरे दिन मशक्कत करनी पड़ी। अनाज मंडी में जाम की स्थिति को लेकर आढ़तियों व किसानों ने शेड्यूल के अनुसार बाजरे की खरीद करने की मांग की। बाजरे की खरीद 2625 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी दर से की जा रही है।
विज्ञापन

बाजरे के खरीद मूल्य को लेकर किसान उत्साहित होकर मंडी में बाजरे की फसल को लेकर पहुंच रहे हैं। रात के समय में भी अनाज मंडी में जाम जैसी स्थिति बन रही, क्योंकि किसान बाजार बेचकर वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। खरीद के समय कोसली अनाजमंडी में मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र कुमार, सह सचिव जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार मंडी सुपरवाइजर, हेफैड के जितेंद्र कुमार व मनोज कुमार सहित मंडी के अनेक व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हुई बाजरे की आवक

रेवाड़ी अनाज मंडी में अभी तक ढाई लाख क्विंटल व कोसली अनाजमंडी में डेढ़ लाख क्विंटल से अधिक बाजरे की आवक हो चुकी है। रेवाड़ी अनाज मंडी में अब तक 5323 किसानों के गेट पास काटे जा चुके हैं। सोमवार को 1592 किसानों के गेटपास काटे गए। वेयर हाउस की ओर से रेवाड़ी मंडी में अभी तक 1.20 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। सोमवार को 39000 क्विंटल बाजरे की आवक हुई, जिसमें शाम तक 18 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा गया। कोसली अनाजमंडी में हैफेड की ओर से अभी तक 1.10 लाख क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। सोमवार को 21 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। हैफेड की ओर से 45 हजार कट्टों का उठान भी किया जा चुका है। बावल अनाजमंडी में सोमवार को भी सुचारू रूप से बाजरे की खरीद जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed