फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After the Kalash Yatra, worship was performed in the ancient Shiva temple.

Rewari News: कलश यात्रा के बाद प्राचीन शिव मंदिर में की गई पूजा

Mon, 11 May 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 11 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
After the Kalash Yatra, worship was performed in the ancient Shiva temple.
कोसली में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। प्राचीन शिव मंदिर कोसली में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमवार को मनाया गया। सोमनाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए इस कार्यक्रम में स्वामी रामदास के नेतृत्व में बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा मठ मंदिर से बस अड्डा कोसली, मेन बाजार, गुडियानी मोड़ होती हुई यह यात्रा शिव मंदिर में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि डीसी अभिषेक मीणा ने शिव मंदिर में भगवान महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

रामचंद शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ यह पूजा-अर्चना करवाई। इसके उपरांत मंदिर सभागार में आयोजित हुए समारोह विद्यार्थियों ने शिव भक्ति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कलश यात्रा एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे मंदिर प्रांगण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान शिव के जयकारों के साथ वातावरण को शिवमय कर दिया।
इस अवसर पर गुजरात के सोमनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संदेश का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। मंदिर सभागार व प्रांगण दोनों स्थानों पर ये एलईडी लगाई गईं।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की राष्ट्रीय अस्मिता, अमर सांस्कृतिक चेतना, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। अनेक आक्रमणों और चुनौतियों के बावजूद सोमनाथ मंदिर का बार-बार पुनर्निर्माण होना यह दर्शाता है कि सनातन संस्कृति को कोई नहीं मिटा सकता।
डीसी अभिषेक मीणा ने महंत बाबा शिव पुरी, स्वामी रामदास, महावीर दास, बाबा जगन्नाथ आदि साधु-संतों को सम्मानित किया। उन्होंने समारोह में आए गणमान्य अतिथियों को भी तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

---------------
सोमनाथ मंदिर की गौरव गाथा पर लगाई प्रदर्शनी:
प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सोमनाथ मंदिर की एक हजार वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके पुनर्निर्माण, सांस्कृतिक महत्व तथा भारत की सनातन परंपरा और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों की जानकारी दी गई। श्रद्धालुओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सोमनाथ की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को करीब से जाना। समारोह में बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ के महंत शिव पुरी, शिव मंदिर के महंत स्वामी रामदास, डीएसपी विद्यानंद मौजूद रहे।

कोसली में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। स्रोत : ग्रामीण

कोसली में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed