फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After retirement, Nemichand reached the village with musical instruments.

Rewari News: सेवानिवृत्त होकर गाजे बाजे के साथ गांव पहुंचे नेमीचंद

Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
After retirement, Nemichand reached the village with musical instruments.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय उच्च विद्यालय जनौली के मुख्य अध्यापक नेमीचंद शाण्डिल्य सेवानिवृत होकर गाजे-बाजे के साथ अपने गांव बासदूदा पहुंचे। इससे पहले विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों, मुख्याध्यपकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और उनके रिश्तेदारों ने फूल- मालाएं व पगड़ियां पहनाकर स्वागत किया गया।

शिक्षा विभाग में 16 दिसम्बर 1988 को राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय गणियार से तदर्थ आधार पर सेवाएं आरम्भ की और दो वर्ष से अधिक तदर्थ आधार पर निर्बाध सेवा की निरन्तरता में 1 जनवरी 1991 से नियमित कर दिया गया। इसके बाद चंदपुरा, मायन, अहरौद, खोल, बालवाड़ी के स्कूलों में सेवाएं देने के बाद 5 जून 2021 को पदोन्नत होकर राजकीय उच्च विदयालय मूंदी, जिला रेवाड़ी में कार्यभार संभाला। मूंदी विद्यालय को वरिष्ठ माध्यमिक विदयालय के रूप में स्तरोन्नत कर दिए जाने पर निकटवर्ती राजकीय उच्च विदयालय चीमनावास में स्थान्तरित कर दिया गया। 2 सितम्बर 2022 को राजकीय उच्च विद्यालय जनौली, जिला पलवल में मुख्याध्यापक का कार्यभार संभाला जहां 2 वर्ष 5 महीने 20 दिन के कार्यकाल के बाद 28 फरवरी 2025 निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दी। आवाज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र रंगा लिसानिया, प्रदेश महाचिव सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया निमोठ व जिला सचिव राजेन्द्र सिंह गहलौत, खोल ने फाउंडेशन का स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सेवानिवृति की बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed