फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After eight days, the temperature again reached 43.5 C.

आठ दिन बाद तापमान फिर पहुंचा 43.5 डिग्री सेल्सियस पर

Sun, 17 Apr 2022 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
After eight days, the temperature again reached 43.5  C.
शहर के सेक्टर-1 स्थित एक तालाब की मुंडेर पर बैठकर दाना खाकर पानी पीते कबूतर। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पिछले दो सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सिय से ऊपर चल रहा है। आठ दिन बाद रविवार को तापमान फिर से 43.5 डिग्री सेल्सिय पर पहुंच गया है। इसका असर जनजीवन पर भी देखा जा रहा है। ऐसे में तपती गर्मी, झुलसते चेहरे और बेबस राहगीरों का हाल बेहाल हो चला है। धूप में निकलने पर पल-पल गला सूखने लगता है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहरी इस समय राहगीरों व दुकानदारों के लिए कष्टदायक साबित हो रही है। दोपहर में हवा गर्म होकर उबलने लग रही है। सुबह 10 बजते ही तपिश झुलसाने लगता है, जो दिन बढ़ने के साथ बढ़ता जाता है। शहर के नया बाजार, गोकल बाजार, मोती चौक, रेलवे रोड, कटला बाजार, बाजाजा बाजार आदि हमेशा गुलजार रहने वाले बाजार में दोपहर में कुछ ही लोग दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर चलने वाले लोग टोपी, चश्मा, गमछा और सिर पर कपड़ा बांधे बिना घर से नहीं निकल रहे हैं। महिलाएं और युवतियां छाता और अन्य व्यवस्थाओं के साथ आवश्यक काम होने पर घर से बाहर निकल रही हैं।
विज्ञापन

दोपहर में तपिश से बचने के लिए दुकानदार गिरा रहे आधा शटर
दोपहर के समय तेज धूप और तपिश से बचने के लिए दुकानदार अपनी दुकानों का आधा शटर गिरा रहे हैं। साथ ही कई लोग धूप एवं गर्म हवाओं से बचने दुकानों के बाहर बोरियां को पानी से भिगा कर लटका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूलर और एसी का सहारा ले रहे लोग
तेज गर्मी के कारण पंखे काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए कूलर, एसी का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में प्याऊ, कोल्डड्रिंक सेंटर और गन्ना के रस की दुकानों में राहगीरों की भीड़ नजर आती है। डिहाइड्रेशन से बचने व घर से बाहर रहने वाले लोग बार-बार तरल व ठंडा पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। इस वजह से ठंडे पेय पदार्थों का कारोबार भी काफी बढ़ गया है।
गर्मी के लगातार बढ़ते तेवर से बाजार में ठंडे पदार्थों की बिक्री बढ़ने लगी है। गन्ने का जूस, शिकंजी, आइसक्रीम, नारियल पानी, तरबूज, ककड़ी, नींबू आदि की मांग खूब बढ़ गई। नींबू तो 300 रुपये से अधिक प्रतिकिलो भाव पहुंच गया। पुदीना, बर्फ आदि की भी अचानक मांग बढ़ी है।
मौसम गर्म और खुश्क रहने की संभावना
अप्रैल माह में ही मई और जून जैसी गर्मी का अहसास करा दिया है। अप्रैल में पिछले 2 सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है।

-----------
पिछले आठ दिनों का जिले का तापमान
दिन उच्चतम न्यूनतम
09 अप्रैल 43.5 19.4
10 अप्रैल 43.0 19.5
11 अप्रैल 44.0 19.2
12 अप्रैल 41.0 21.5
13 अप्रैल 41.2 18.2
14 अप्रैल 40.5 23.5
15 अप्रैल 41.6 22.0
16 अप्रैल 41.8 18.5
नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्ज है।
---------
कोट
इस सप्ताह गर्मी से राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। अप्रैल में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में जितना नुकसान होना था, वह हो चुका है। गर्मी बढ़ने से गेहूं जल्दी पकाव में आ गए। इसके अलावा कपास की खेती को लेकर किसानों को अभी इंतजार करना होगा। बारिश होने के बाद ही कपास की खेती की जा सकती है।
-डॉ. धर्मबीर यादव, क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed