फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Advocates accused the SDM of not hearing new petitions, burnt an effigy and raised slogans.

Rewari News: अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर नई याचिकाएं न सुनने का लगाया आरोप, पुतला फूंक लगाए नारे

Thu, 07 May 2026 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Advocates accused the SDM of not hearing new petitions, burnt an effigy and raised slogans.
एसडीएम का पुतला फूंकते अधिवक्ता। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं जिला न्यायालय परिसर के बाहर एसडीएम सुरेश कुमार पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारी की मनमानी नहीं चलेगी जैसे नारे भी लगाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने एसडीएम पर कार्यालय में नई याचिकाएं स्वीकार नहीं करने व उनका उचित रिकॉर्ड नहीं रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम जनता और अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बार उन्होंने कहा कि एसडीएम सुरेश कुमार अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं और अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में बिना दोनों पक्षों को सुने ही निर्णय सुनाए जा रहे हैं जो न्याय की मूल भावना के विपरीत है।
विश्वामित्र यादव ने यह भी कहा कि कुछ मामलों में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए बड़े मामलों में स्टांप ड्यूटी माफ कर दी गई, जबकि छोटे मामलों में लोगों पर रिकवरी के आदेश जारी किए गए। उन्होंने इसे प्रशासनिक अनियमितता करार देते हुए जांच की मांग की।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय के लिए संघर्ष करते हैं और उन्हें आमजन का समर्थन भी प्राप्त है, इसलिए इस मुद्दे को लेकर वे पीछे नहीं हटेंगे।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री को एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर उपायुक्त के माध्यम से पहले ही लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान सुमन यादव, सचिव मनोज कुमार यादव, सहसचिव मोनू कुमार, कोषाध्यक्ष चिराग भारद्वाज सहित अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।

एसडीएम का पुतला फूंकते अधिवक्ता। स्रोत : एसोसिएशन

एसडीएम का पुतला फूंकते अधिवक्ता। स्रोत : एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed