फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Advocate stabs teacher wife for not giving money for drugs

नशे के लिए रुपये न देने पर अधिवक्ता ने शिक्षिका पत्नी को मारा चाकू

Tue, 26 Apr 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Advocate stabs teacher wife for not giving money for drugs
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला गांधी नगर में नशे के लिए रुपये न देने पर एक अधिवक्ता ने अपनी शिक्षिका पत्नी पर चाकू व कैंची से हमला कर दिया। हमले में घायल शिक्षिका को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। महिला एक निजी स्कूल में शिक्षिका है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसकी शादी वर्ष 2012 में गांधी नगर निवासी विकास से हुई थी। विकास पेशे से अधिवक्ता है और नशा करने का आदी है। 22 अप्रैल की रात वह आठ वर्षीय बेटे के साथ सोफे पर बैठकर खाना खा रही थी। इसी दौरान उसका पति रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू व कैंची लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। शरीर में कई जगह चाकू लगने से वह घायल हो गई। महिला जान बचाने के लिए घर की छत पर चली गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति विकास ने नशे के लिए रुपये मांगे थे, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। इससे पहले भी वह कई बार नशे के लिए उससे रुपये ले चुका था और मारपीट भी कर चुका है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed