{"_id":"67c9e5bd71abfbcaff077c57","slug":"advance-ticket-booking-stopped-at-bus-stand-elderly-and-women-are-facing-problems-rewari-news-c-198-1-rew1001-216122-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बस स्टैंड में एडवांस टिकट बुकिंग बंद, बुजुर्ग एवं महिलाएं झेल रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बस स्टैंड में एडवांस टिकट बुकिंग बंद, बुजुर्ग एवं महिलाएं झेल रही परेशानी
Thu, 06 Mar 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 02रेवाड़ी। रेवाड़ी बस स्टैंड पर बने टिकट काउंटर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए एडवांस टिकट बुकिंग काउंटर दो वर्ष से बंद हैं। एडवांस टिकट बुकिंग नहीं होने से बुजुर्गों और महिलाओं को बसो में सीट नहीं मिलती है जिससे उन्हें यात्रा में परेशानी होती है।
बीच में लोगों ने एडवांस टिकट काउंटर फिर खोलने की मांग भी उठा थी लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। एडवांस टिकट बुकिंग नहीं होने से बुजुर्गों एवं महिलाओं को सीट नहीं मिलने पर बसों में खड़ा होकर यात्रा करनी पड़ती है। बूथ पर बस लगते ही बसों में सवार होने की होड़ यात्रियों में मच जाती है। इसके चलते महिलाओं एवं बुजुर्गों को सीट नहीं मिल पाती है। इससे बुजुर्गों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। कभी कभी इस दौरान यात्रियों की जेब भी कट जाती है।
वहीं बसों में सीट नहीं मिलने के चलते बुजुर्ग व महिलाएं निजी वाहनों की तरफ रुख कर लेते हैं, जिससे रोडवेज के राजस्व को भी नुकसान पहुंचता है। अब देखना यह है कि कब तक काउंटर फिर से शुरू होते हैं। रेवाड़ी डिपो में वर्तमान में 153 बसें हैं, जिनपर 1.73 के अनुपात से 250 से अधिक परिचालकों की जरूरत है। जबकि डिपो में 206 परिचालक व 190 चालक हैं, जिनमें 30 परिचालक डिपो में दूसरी जगह ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरे डिपो में 60 से अधिक चालक-परिचालकों के जाने से बढ़ी परेशानी
दो वर्ष पहले तक रोडवेज डिपो में परिचालकों की पर्याप्त संख्या थी। इसके चलते एडवांस बुकिंग काउंटर भी आराम से चल रहे थे। पिछले दो वर्ष पहले परिवहन विभाग की तरफ से ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव चलाया गया था, जिसमें 60 से अधिक चालक-परिचालक दूसरे डिपो में चले गए थे जबकि दूसरे डिपो से रेवाड़ी में एक दर्जन के करीब कर्मचारी ही आए थे, तब से ही डिपो में चालक-परिचालकों की कमी बनी हुई। वहीं ई-टिकटिंग की व्यवस्था शुरू होने से एडवांस टिकट बुकिंग के सभी छह काउंटर बंद पड़े हैं।
बस स्टैंड पर एडवांस टिकट काउंटर बंद होने से यहां लगने वाली यात्रियों की लाइन खत्म हो गई है। टिकट बुकिंग नहीं होने से सीट नंबर नहीं मिलता है। बस में जो पहले सवार होता है वह सीट पर कब्जा कर लेता है। यात्रियों में लड़ाई-झगड़े नहीं होंगे। लेकिन सीट नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों को होगी।
-
वर्जन
गत सोमवार को ही रेवाड़ी डिपो का कार्यभार संभाला है। वर्तमान में ई-टिक्टिंग मशीन के माध्यम से यात्रियों की टिकट बनाई जा रही है, जिससे एडवांस बुकिंग संभव नहीं है।- प्रदीप कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज रेवाड़ी।