फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Advance booking of roadways buses started for police examination

महिला पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के लिए रोडवेज बसों की अग्रिम बुकिंग शुरू

Thu, 16 Sep 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Advance booking of roadways buses started for police examination
रेवाड़ी स्टैंड पर खड़ीं हरियाणा रोडवेज की बसें। फाइल फोटो। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कर्मचारी चयन आयोग 18 व 19 सितंबर को विभिन्न जिलों में महिला पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। परिवहन विभाग हरियाणा इसके लिए विशेष बसों का संचालन करेगा।
विज्ञापन

यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला व पंचकूला के लिए चलने वाली परीक्षा स्पेशल बसों के लिए रोडवेज प्रबंधन की ओर से अभ्यर्थियों के लिए बस स्टैंड परिसर में अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व भी रोडवेज प्रबंधन की तरफ से परीक्षा स्पेशल बसों का सफल संचालन करके अच्छा राजस्व एकत्रित किया जा चुका है।
विज्ञापन

यह रहेगा बसों के संचालन का समय
18 सितंबर को शाम के सत्र में परीक्षा है। इसलिए स्पेशल बसें स्थानीय बस स्टैंड से 18 सितंबर को सुबह के समय चलेंगी। जिसमें यमुनानगर के लिए सुबह पांच बजे, कुरुक्षेत्र के लिए सुबह छह बजे, करनाल के लिए सात बजे, अंबाला के लिए पांच बजे और पंचकूला के लिए सुबह चार बजे बसें से चलेंगी। इसी प्रकार 19 सितंबर को सुबह और शाम दो सत्रों में परीक्षा आयोजित होगी। सुबह के सत्र के लिए बसें स्थानीय बस स्टैंड से 18 सितंबर को शाम के समय चलेंगी। जिसमें यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला के लिए रात दस बजे से गंतव्य के लिए रवाना होंगी। वहीं करनाल के लिए सुबह साढे़ तीन बजे बसें रवाना होगी। इसी प्रकार शाम के सत्र के लिए यमुनानगर के लिए सुबह पांच बजे, कुरुक्षेत्र के लिए सुबह छह बजे, करनाल के लिए सुबह सात बजे, अंबाला के लिए सुबह पांच बजे तथा पंचकूला के लिए सुबह चार बजे से बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह किराया किया है निर्धारित
जिला किराया
यमुनानगर 640 रुपये
कुरुक्षेत्र 580 रुपये
करनाल 500 रुपये
अंबाला 660 रुपये
पंचकूला 790 रुपये
इस संबंध में रोडवेज के महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने कहा कि महिला पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए बसों के लिए अग्रिम बुकिंग भी शुरू हो गई है। अभ्यर्थी बस स्टैंड परिसर में बने काउंटर पर बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed