फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ADR Center is a powerful medium to provide cheap and accessible justice to the common man: Vimal Kumar

एडीआर सेंटर आमजन को सस्ता व सुलभ न्याय दिलवाने का एक सशक्त माध्यम : विमल कुमार

Mon, 03 Oct 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
ADR Center is a powerful medium to provide cheap and accessible justice to the common man: Vimal Kumar
रेवाड़ी। आजादी के अमृत काल के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने जिला एडीआर सेंटर से कानूनी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने कहा कि यह मोबाइल लीगल एड वैन गांव-गांव जाकर आमजन को कानूनी सहायता प्राप्त करने बारे में और उनके अधिकारों बारे में जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि एडीआर सेंटर आमजन को सस्ता व सुलभ न्याय दिलवाने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला एडीआर सेंटर, स्थायी लोक अदालत, समझौता सेवा सदन रेवाड़ी का उद्घाटन न्यायमूर्ति ए.जी मसीह ने किया था, जिसके बाद अब आमजन को एक ही छत के नीचे न्याय मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी पीड़ित लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं सरकार की ओर से जरूरतमंद व्यक्ति को अपने वाद की अदालत में पैरवी करने के लिए वकील भी उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना, अर्चना यादव, सीजेएम पीयूष शर्मा, सिविल जज डा. कौपल चौधरी, रूपा, हरलीन कौर, रितु यादव, अधीक्षक ओमप्रकाश, सुरेन्द्र पाल, पैनल अधिवक्ता हरीश कुमार, यशपाल, हरकेश कुमार, आनंद, अनिल कुमार, ललिता भारती व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed