फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Adopt Yagya, Yoga in daily life: Dayaram Arya

दैनिक जीवन में यज्ञ, योग को अपनाएं : दयाराम आर्य

Mon, 04 Mar 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 04 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Adopt Yagya, Yoga in daily life: Dayaram Arya
रेवाड़ी। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल के मैदान (रामलीला मैदान) में 5 दिवसीय योग जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दयाराम आर्य और जिला महिला प्रभारी सरोज आर्या के नेतृत्व में शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें सती कॉलोनीवासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने दैनिक जीवन में यज्ञ, योग और आयुर्वेद को अपनाने की अपील की। मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि योग प्राणायाम शारीरिक, मानसिक और आत्मिक नियंत्रण का अच्छा साधन है। योग हमारे शरीर को सुडौल बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने में सहायक है। महिला प्रभारी सरोज आर्या ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाते हुए कहा कि दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाकर स्वस्थ रह सकते हैं। इस अवसर पर नरेश कुमार, उषा, ज्योति, पूजा आहूजा, रवि आहूजा, महेंद्र, चिराग, राजेंद्र सिंह, कोमल, दीपक कुमार, सुमन शर्मा, शशि तोमर, शिवम आदि ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed