फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admits issued for physical test: Sakle

फिजिकल टेस्ट के लिए जारी किए गए एडमिट : साकले

Sat, 25 Nov 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Admits issued for physical test: Sakle
रेवाड़ी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल आनंद सकले ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए रेवाड़ी सहित महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और भिवानी जिले के ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों को शारीरिक टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। युवा ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती रैली का आयोजन राव तुला राम स्टेडियम, रेवाड़ी में आगामी 4 दिसंबर से 17 दिसंबर तक बीच किया जाएगा। युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर या 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, कम से कम छह और अधिकतम 10 चिन अप करने होंगे, 9 फीट गड्ढे को पार करना होगा, जिग जैग बैलेंस दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को महेंद्रगढ़ और सतनाली तहसील के युवा सम्मिलित रैली में शामिल होंगे। इसी प्रकार 5 दिसंबर को महेंद्रगढ़ जिले की तहसील नांगल चौधरी, नारनौल और अटेली के युवा, 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़, चरखी दादरी तहसील और कनीना के युवा, 7 दिसंबर को चरखी दादरी और भिवानी जिले की तहसील बाढड़ा, बौंद कलां, तोशाम, सिवानी, दादरी, बाढड़ा, बेहल, के युवा, 8 दिसंबर को भिवानी जिले की तहसील लोहारू और भिवानी के युवा, 9 दिसंबर को भिवानी जिले की तहसील बवानी खेड़ा और रेवाड़ी जिले की तहसील कोसली और बावल के युवा, 11 दिसंबर को रेवाड़ी के युवा भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


युवाओं का अगले दिन होगा मेडिकल टेस्ट

साकले ने बताया कि 12 दिसंबर को अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर चरखी दादरी और भिवानी जिले की सभी तहसीलों के युवा शामिल होंगे। इसी प्रकार 13 दिसंबर अग्निवीर क्लर्क, स्टोर की महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले की सभी तहसीलों के युवा, 14 दिसंबर को अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी जिले की सभी तहसीलों के युवा 16 दिसंबर को हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो अंबाला जोन सम्मिलित होंगे। जो युवा फिजिकल टेस्ट को पास करेंगे उन युवाओं का अगले दिन मेडिकल टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed