{"_id":"6872ad0573704ba5e80d5d36","slug":"admissions-will-be-done-through-physical-counseling-for-vacant-seats-in-graduation-rewari-news-c-198-1-fth1001-222487-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्नातक में रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग से लिए जाएंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्नातक में रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग से लिए जाएंगे दाखिले
Sun, 13 Jul 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 9राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दस्तावेजों की जांच करते अध्यापक। संवाद
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए दो मेरिट सूची जारी हो चुकी है। इसके बाद भी स्नातक प्रथम वर्ष में विभिन्न संकायों में कम विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। सभी महाविद्यालयों में 35 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। अब रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग से दाखिले लिए जाएंगे।
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए की 320 सीटों पर 98 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। बीकॉम में 160 में से 25 और बीएससी में 80 सीटों में से सिर्फ 20 छात्रों को प्रवेश मिला है।
सेक्टर 18 कन्या महाविद्यालय में बीए की 560 सीटों पर 201 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। बीकॉम में 83, बीसीए में 35, बीएससी (जीव विज्ञान) में 90, बीएससी (भौतिक विज्ञान) में 47 और बीएससी (मेजर विज्ञान) में 10 विद्यार्थियों को प्रवेश मिला है।
विज्ञापन
अधिकतर महाविद्यालयों में सीटें रिक्त हैं। अब इन रिक्त सीटों को भरने के लिए 16 जुलाई तक फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया की जाएगी, ताकि जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से मेरिट सूची में नाम आने के बाद दाखिला नहीं ले पाए हैं या जिन विद्यार्थियों का मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया है, वह फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला ले सकें।
इसके बाद 17 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। 18 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक पहले वाले 100 रुपये विलंब शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क भरकर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
दाखिला कम होने का यह है कारण
दाखिला कम होने का मुख्य कारण यह है कि प्रोफेशनल कोर्सेज के परिणाम अभी तक जारी नहीं हुए हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। यह स्थिति हर वर्ष देखने को मिलती है। अधिकांश विद्यार्थी ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला लेते हैं। जैसे-जैसे काउंसलिंग आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे करीब 80 प्रतिशत सीटें भर जाती हैं। यह आकड़ा हर साल लगभग समान रहता है।
महाविद्यालयों में हैं कुल 9 हजार सीटें
जिले के महाविद्यालयों में कुल 9 हजार सीटें हैं जिनमें से केवल बीए प्रथम वर्ष में 4880 सीटें हैं। इन पर 3405 आवेदन आए हैं। कॉलेजों में बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 1080 सीटों पर 880, बीएससी इन फिजिक्स साइंस में कुल 1740 सीटों पर 1090, बीएससी मेडिकल विद्यार्थियों के लिए कोसली स्थित राजकीय कॉलेज में 80 सीटों पर 70, सेक्टर 18 स्थित गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी में 160 सीटों पर 139 आवेदन आए हैं।
वर्जन :
महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट का समय समाप्त हो चुका है। अब विद्यालय में फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। -डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।