फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admissions are being done through physical counseling for vacant seats

Rewari News: रिक्त सीट पर फिजिकल काउंसिलिंग से हो रहे दाखिले

Mon, 12 Aug 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Admissions are being done through physical counseling for vacant seats
रेवाड़ी। कॉलेजों में एक अगस्त से नए शिक्षा सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। अभी भी लगातार स्नातक (यूजी) के विभिन्न संकाय में रिक्त सीटों को भरने के लिए रोजाना फिजिकल काउंसिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

रिक्त सीटों को जल्द भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दोबारा पोर्टल भी खोल दिया गया है ताकि किसी कारणवश विद्यार्थी अगर दाखिला न ले सकें हों तो वह ओपन दाखिला ले सकें। विद्यार्थियों को दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज जमा करवाने के पश्चात दो बजे लिस्ट जारी कर उसी दिन उन्हें शाम 4 बजे तक फीस जमा करवाकर दाखिला लेने के लिए मौका दिया जा रहा है। 16 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग होगी। 17 से 24 अगस्त तक हर दिन के हिसाब से लेट फीस लगेगी। वहीं, जिले के 11 सरकारी महाविद्यालयों में बीए प्रथम वर्ष में कुल 3360 सीटों करीब 2250 विद्यार्थियों ने ही अभी तक दाखिले लिए हैं। बीकॉम में 1080 सीटों पर लगभग 500 और बीएससी फिजिकल साइंस में 940 सीटों पर केवल 550 सीट ही भरी जा सकी हैं।
विज्ञापन

कोसली महाविद्यालय में दाखिला की स्थिति:
कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय में यूजी में सोमवार को बीए कोर्स में 2 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीएससी लाइफ साइंस में 2, बीएससी फिजिकल साइंस 1 इसके साथ ही बीकॉम में 2 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीए में अब तक कुल 216, बीएससी लाइफ साइंस में 49, बीएससी फिजिकल साइंस में 9 और बीकॉम में 19 सीटों पर दाखिले पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में सीट की स्थिति
संकाय--कुल सीट--दाखिले हुए --रिक्त सीट
बीए--240--216--24
बीएससी लाइफ साइंस--80--49--31
बीएससी फिजिकल सांइस--107--9--98
बीकॉम--80--19--61

स्नातक में दाखिले के लिए दो मेरिट लिस्ट के बाद ओपन काउंसिलिंग की जा रही है। दाखिले से वंचित विद्यार्थी पहुंचकर दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को दाखिले में कोई परेशानी न हो, जिसके लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। जल्द ही रिक्त सीटें भर ली जाएंगे।
- डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed