{"_id":"6b032f3981b1b89bf1029623","slug":"admission-process-for-classes-vi-and-ix-in-sainik-schools-begins-rewari-news-c-198-1-rew1001-249126-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सैनिक स्कूल में छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सैनिक स्कूल में छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
Sun, 22 Nov 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कुंड। सैनिक स्कूल गोठड़ा अहीर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और नौवीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 2 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन बृज किशोर ने बताया कि कक्षा छठी में लगभग 100 और कक्षा नौवीं में 45 सीटों पर दाखिले संभावित हैं। हालांकि सीटों की वास्तविक संख्या विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने और विद्यालय छोड़ने के आधार पर बदल सकती है। दाखिले प्रवेश परीक्षा की मेरिट और निर्धारित मेडिकल फिटनेस के आधार पर होंगे।
उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना चाहिए। वहीं नौवीं कक्षा के लिए जन्मतिथि 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को ओएमआर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से आयोजित होगी। सामान्य आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर है, जबकि 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 3 से 6 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।
आवेदन में संशोधन का अवसर 7 से 9 दिसंबर तक मिलेगा। इच्छुक विद्यार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।