फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admission fee can be deposited till 21st July

Rewari News: 21 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं प्रवेश शुल्क

Wed, 02 Jul 2025 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Admission fee can be deposited till 21st July
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) के शैक्षणिक विभागों एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में तीसरे सेमेस्टर व इसके आगे के सेमेस्टर के लिए निर्धारित प्रवेश शुल्क 21 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

22 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक 1000 विलंब शुल्क तथा 30 जुलाई से 7 अगस्त 2025 तक 2000 विलंब शुल्क के साथ दाखिला ले सकते हैं। 8 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक 3000 विलंब शुल्क के साथ दाखिला ले सकते हैं इसके लिए कुलपति की अनुमति अनिवार्य होगी। कक्षाएं 22 जुलाई 2025 से आरंभ होंगी। सभी विद्यार्थियों को तीसरे सेमेस्टर व इसके आगे के सेमेस्टर की फीस निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज जिनमें ऐसे प्रोग्राम संचालित किया जा रहे हैं जहां तीसरे सेमेस्टर में दाखिला राज्य सरकार की ओर से मिलने वाले दिशा- निर्देशों के अनुसार किया जाना है। इनकी फीस ऑनलाइन माध्यम से सरकार के निर्देशों के अनुसार जमा करवाई जाएगी। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed