फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   administration

अवैध प्लॉटिंग रोकना पड़ा भारी, डीटीपी निलंबित

Sat, 25 Jan 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
administration
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) मनीष यादव को कंट्री एवं टाउन प्लानिंग विभाग ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिले में अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वाले कॉलोनाइजर पर शिकंजा कसने के बाद एक लॉबी उनके खिलाफ काम कर रही थी। जानकारों ने बताया कि डीटीपी की ओर से बीते दिनों में धारूहेड़ा, बावल व शहर में कई कॉलोनाइजर के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए। उनमें कुछ लोग रसूकदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिनों पहले शहर में अवैध रूप से टुकड़ों में जमीन पंजीकरण का मुद्दा भी उठा था। इसके बाद डीटीपी की ओर से जिले में कई स्थानों पर चल रही अवैध प्लॉटिंग वाले स्थलों पर चेतावनी बोर्ड भी लगवा दिए गए थे। बता दें कि जिले में दिल्ली रोड, गढ़ी बोलनी रोड, नारनौल रोड, बावल रोड, बावल, धारूहेड़ा में अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही है। बीते दिनों कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव के सामने अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा उठाया गया था। करीब एक साल पहले भी कोसली के पूर्व विधायक की ओर से मुद्दा उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed