{"_id":"60e893ad8ebc3e05e87baf93","slug":"administration-and-government-are-doing-their-best-for-aiims-dc-rewari-news-rtk616896836","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन और सरकार एम्स के लिए कर रहे भरसक प्रयास : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन और सरकार एम्स के लिए कर रहे भरसक प्रयास : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गांव माजरा में प्रस्तावित की जमीन के पैच को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी दिन-रात ग्रामीणों से सम्पर्क में हैं। वे इसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
डीसी यशेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में एम्स को लेकर अब तक पोर्टल पर अपलोड हुई जमीन की समीक्षा की और उक्त भूमि का नक्शे से मिलान किया।
एसडीएम रविंद्र यादव ने प्रस्तावित एम्स की जमीन में आए हुए पैच को कम करने के लिए जो कार्य किया उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि एम्स का निर्माण जल्द हो। इसके लिए आई हुई पेचीदगियों को दूर करने के लिए एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव अपनी टीम के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं। वह ग्रामीणों के बीच में रहकर बचे हुए पैच को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेचीदगियों को जल्द से जल्द दूर करें, ताकि सरकार को नए सिरे से बाउंडरी बनाकर नक्शा भेजा जा सके। एसडीएम रविंद्र यादव ने डीसी को बताया कि अगले तीन-चार दिन में बचे हुए पैचों को दूर करने के लिए भू-मालिकों से सम्पर्क कर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सीटीएम रोहित कुमार, गिरदावर राकेश भी उपस्थित रहे।