फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Administration alert towards protection from Omicron: DC

ओमिक्रॉन से बचाव की दिशा में प्रशासन सजग : डीसी

Mon, 20 Dec 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Administration alert towards protection from Omicron: DC
रेवाड़ी। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव की दिशा में रेवाड़ी प्रशासन पूरी तरह से सजग है। आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन हर पहलू पर पूरा फोकस रखते हुए सुरक्षात्मक कदम उठा रहा है। प्रभावी रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें, इसके लिए निजी व सरकारी अस्पताल हर पहलू पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि ओमिक्रॉन से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी सजगता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विदेशों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर विभाग की नजर रखने को कहा है। साथ ही आवश्यक टेस्टिंग सहित अन्य प्रक्रिया को मद्देनजर रखते हुए कदम उठाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिला में सैंपलिंग में भी निरंतर बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाए और कोरोना से बचाव के लिए हर स्तर पर सुरक्षात्मक उपाय अमल में लाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों की अनुपालना जिला में प्रभावी रूप से की जा रही है और निरंतर कोरोना से बचाव के उपाय पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed