फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Action taken against two liquor shops for selling liquor without hallmark

Rewari News: बिना हॉलमार्क वाली शराब बेचने पर दो के ठेकों पर कार्रवाई

Wed, 03 Dec 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Action taken against two liquor shops for selling liquor without hallmark
दुकान में रखी शराब की बोतलें। संवाद
बावल। कस्बे में बिना हॉलमार्क वाली शराब बेचने वाले दो शराब के ठेकों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और आबकारी विभाग ने कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

पहली कार्रवाई बनीपुर चौक स्थित शराब के ठेके पर की गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने अंग्रेजी शराब की 40 बोतलें जब्त कीं। इन बोतलों की सील टूटी हुई पाई गई और स्पष्ट रूप से यह बिना हॉलमार्क के बिक्री के लिए रखी गई थीं। दूसरी टीम ने भी कस्बे के दूसरे ठेके पर छापेमारी कर 88 बोतलें बरामद की, जिनकी सील टूटी हुई थी और जिन पर कोई वैध हॉलमार्क नहीं था।
इस संयुक्त कार्रवाई में तीन अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लिया। आबकारी विभाग से इंस्पेक्टर मोती राम कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थे जबकि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम में सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र और अन्य अधिकारी शामिल रहे। तीनों टीमों ने मिलकर जांच और बरामदगी के काम को सुचारू रूप से अंजाम दिया।
विज्ञापन


इंसेट
बिना हॉलमार्ग के शराब अवैध
एक्साइज विभाग और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कार्रवाई को आवश्यक बताते हुए कहा कि बिना हॉलमार्क शराब न केवल अवैध है बल्कि यह लोगों की सेहत के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी किसी भी अवैध शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed