फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Action taken against drunk drivers

Rewari News: शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों पर हुई कार्रवाई

Mon, 01 Jun 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Action taken against drunk drivers
रेवाड़ी। पुलिस प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन को बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों, तेज डीजे प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इस सप्ताह ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 चालकों के चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ लोग वाहन में तेज डीजे और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग कर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं और आमजन में असुविधा उत्पन्न करते हैं। ऐसे ही मामलों में एक वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़ने वालों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि आगे इस पर मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने वाले 812 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, नशे की हालत में ड्राइविंग न करें, ब्लैक फिल्म का उपयोग न करें तथा ध्वनि प्रदूषण से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed