Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Action started against encroachment, 16 challans issued

Rewari News: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू, 16 चालान किए

Wed, 06 Nov 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Action started against encroachment, 16 challans issued
रेवाड़ी। शहर में चालान काटते नगर परिषद की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नगर परिषद ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 16 चालान किए गए जबकि 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, नगर परिषद जेई रमेश कुमार, लिपिक हरकेश कुमार ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। शहर के मेन बाजार, झज्जर चौक, रेलवे रोड मार्केट में अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे गए हैं। इनमें से दो चालान ऐसे हैं जो 3000 रुपये के हैं। अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों के साथ बहस भी हुई, मगर प्रशासन ने एक भी नहीं सुनी और चालान हाथ में थमा दिया। स्थानीय स्तर पर भी अतिक्रमण को लेकर कई बार मुद्दा उठ चुका है। मगर फिर भी प्रशासन की तरफ से इसे नजर अंदाज किया जा रहा था लगातार उठ रही शिकायतों के कारण प्रशासन को भी कदम उठाना पड़ा। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई इसी प्रकार जारी रहेगी। साथ ही अधिकारियों ने अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है।


अभी कुछ दिनों पहले ही विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के साथ व्यापारियों की बैठक हुई थी, जिसमें अतिक्रमण को लेकर आवाज उठाई गई थी। इस पर विधायक ने अतिक्रमण हटवाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed