फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Action should be taken against illegal miners: Ashok

अवैध माइनिंग करने वालों पर हो कार्रवाई : अशोक

Fri, 01 Jul 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against illegal miners: Ashok
रेवाड़ी में खनन व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी अशोक कुमार गर्ग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण अधिनियम) की गाइडलाइन का पालन करते हुए अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ये निर्देश डीसी अशोक कुमार गर्ग ने शुक्रवार को खनन विभाग और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में दिए।
विज्ञापन

बैठक से पूर्व प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक लेकर अवैध खनन के बारे में जानकारी ली थी और निगरानी रखने का निर्देश दिया था। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने मुख्य सचिव को कार्रवाई के बारे में बताया। बैठक में खनन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार और डीएसपी हंसराज मौजूद रहे। डीसी गर्ग ने बताया कि जिले में अवैध खनन को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया जा चुका है और अवैध खनन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने खनन अधिकारी से कहा कि ग्राम स्तर पर सभी पटवारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि जब भी किसी गांव में मिट्टी उठाई जाती है तो वे तुरंत इस की रिपोर्ट दें। रिपोर्ट के आधार पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस व प्रशासन की ओर से अवैध खनन के मामलों में यदि कोई मामला संज्ञान में आता है तो नियमों की अवहेलना करने वालों को नोटिस जारी किया जाए। कहा कि अवैध खनन मामले में उठाए गए मिट्टी का आंकलन भी करवाया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि इसके कारण पर्यावरण को कितना नुकसान हुआ है और सरकार को कितना राजस्व मिल सकता था। खनन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ वाहनों व अन्य उपकरणों को भी जब्त किया जाए और एफआईआर दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed