{"_id":"69ea5cb865235860cb0d4df9","slug":"action-on-illegal-constructions-on-the-orders-of-the-high-court-demolition-drive-continues-rewari-news-c-198-1-rew1001-237287-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, तोड़फोड़ अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, तोड़फोड़ अभियान जारी
विज्ञापन
बुलडोजर से कार्रवाई करती टीम। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना में अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। केएसएल डेवलपर क्षेत्र (रेवाड़ी-गढ़ी बोलनी रोड) में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में और पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न कराया गया।
जिला नगर योजनाकार ने कॉलोनी निवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों के सामने बनाए गए अवैध निर्माण जैसे हरित पट्टियां, सीमा दीवारें और पार्किंग शेड स्वयं ही तुरंत हटा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो विभागीय कार्रवाई के दौरान होने वाले नुकसान के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा।
प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है कि वे किसी भी लाइसेंस कॉलोनी में अवैध निर्माण न करें और नियमों का पालन करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।