{"_id":"67820125720418e43c03861a","slug":"achieving-the-goal-is-the-main-objective-of-student-life-mamta-rewari-news-c-198-1-rew1001-213800-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य का पाना विद्यार्थी जीवन का प्रमुख उद्देश्य : ममता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य का पाना विद्यार्थी जीवन का प्रमुख उद्देश्य : ममता
Sat, 11 Jan 2025 02:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 07कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित हो रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के छठे दिन मुख्य अतिथि हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. ममता यादव ने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का प्रमुख उद्देश्य एक निश्चित लक्ष्य को हासिल करना होता है। इसके लिए सभी विद्यार्थी अपने दिन की गतिविधियों का आकलन करें और लक्ष्य की ओर बढ़े। उन्होंने बताया कि किस प्रकार देश को आजादी दिलवाने के लिए योद्धाओं ने अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने सेनानियों की शौर्य गाथा का वर्णन किया। दूसरे व्याख्यान में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के छात्र कल्याण निदेशक डॉक्टर करण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के योगदान से राष्ट्र तरक्की कर सकता है।
स्वयंसेवकों ने स्वच्छता रैली निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना के परियोजना अधिकारी डॉ. अमरजीत ने स्वच्छता का महत्व बताया। कहा कि स्वयं स्वच्छ रहना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना हमारा सर्वप्रथम कर्तव्य है। इस रैली में महाविद्यालय के प्रांगण से कांग्रेस घास, प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य पर्यावरण को दूषित करने वाले पदार्थों को इकट्ठा करके उनका उचित निवारण किया गया। सुबह तथा सांय दो चरणों में शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग एवं प्राणायाम तथा बास्केटबॉल, कबड्डी खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव, सह छात्र कल्याण निदेशक डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. तन्वी, डॉ. राधेश्याम, डॉ. रामस्वरूप, डॉ. चरण सिंह, डॉ. प्रवीण उपस्थित रहे।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन