फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accused of stealing goods from tile factory arrested

टाइल फैक्टरी से सामान चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2022 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
accused of stealing goods from tile factory arrested
रेवाड़ी। डहीना चौकी पुलिस ने गांव जैनाबाद स्थित एक टाइल फैक्टरी से सामान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने रविवार को दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की पहचान की गांव डहीना निवासी आनंद के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ खेत मालिक महिला ने नामजद चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर सौंपा गया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी भागीरथ ने बताया कि गांव जैनाबाद निवासी राजेश देवी ने बताया था कि उन्होंने सीहा रोड स्थित खेतों में अपना मकान बनाया हुआ हैं। उनके मकान के पास ही गांव पाल्हावास निवासी शिव प्रकाश ने सीमेंट टाइल की फैक्टरी लगाई हुई है। रात के समय फैक्टरी की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी उन्हीं की है। 4 सितंबर की दोपहर को फैक्टरी के अंदर से कुछ आवाज आई तो उन्होंने मकान की छत पर चढ़कर देखा तो एक मैजिक टैंपो फैक्टरी के अंदर खड़ा हुआ था। उस समय लगभग साढ़े 3 बजे हुए थे और जब वह टाइल फैक्टरी के अंदर गई तो एक व्यक्ति सामान से भरे अपने टैंपो सहित मौके से भाग गया। बाद में यहां पर जांच की तो मिक्चर स्टैंड, फर्मारोल, लोहे की जाली, 5 मोटर, जंगला, डंपर का डाला, लोहे की एंगल गायब मिली। पुलिस ने राजेश देवी की शिकायत पर आनंद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed